देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला अग्रणी प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरएस प्रेम ने बताया कि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर 15 मई से 31 मई तक केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत बैंक शाखाओं द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तथा इसके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन एवं फसली ऋण खातों के नवीनीकरण, फसली ऋणों के समय पर भुगतान पर मिलने वाले ब्याज अनुदान आदि के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- केसीसी बनवाने के लिए ब्लॉकों में लगेगा कैंप इसके अतिरिक्त पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को भी केसीसी ...