मेरठ, मार्च 16 -- नए सत्र के लिए बालक एवं बालिकाओं को आवासीय खेल छात्रावास में प्रवेश देने हेतु केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 29 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न खेलों में जिला एवं मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जीतेन्द्र यादव ने बताया इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर निर्धारित तिथि को खेल के अनुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित ट्रायल में उपस्थित होना होगा। जिला स्तर पर चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च के बीच तथा मंडल स्तर पर चयन 27 से 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जो 3 से 7 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। इस चयन प्रक्रिया में जिम्नास्ट...