शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिजली निगम की ओर से आज से 22 मई तक जिले में मेगा बिजली शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर शहर के विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। शिविरों में उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा गलत बिजली बिलों में सुधार, बिजली लोड बढ़ाने या घटाने के आवेदन, नाम परिवर्तन तथा खराब मीटर बदलने जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- आज से लगेगा 'विद्युत समाधान मेगा शिविर' यह भी पढ़ें- उपकेंद्रों पर आज से लगेंगे शिविर, बिजली समस्याओं का होगा समाधान यह ...