15 से 21 जून तक चलेगा योग सप्ताह
संतकबीरनगर, जून 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका, नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बाबत जिलाधिकारी ने सभी को जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा है कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के आयोजन की हुई तैयारी बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए 14 जून से सभी विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.