मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। शौर्य स्तंभ स्थल पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के मुख्य अभियंता डॉ. बीके. सिंह, डीआरडीओ के अपर निदेशक बृजेश कुमार, डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को निरीक्षण किया गया। साथ ही शौर्य स्तंभ के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के चीफ इंजीनियर ने कहा कि सांसद राधा मोहन सिंह के प्रयास से विद्यार्थियों और नौजवानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 15 से 18 अप्रैल तक डीआरडीओ के मॉडल और उत्पाद की प्रदर्शनी महात्मा गांधी ऑडिटोरियम परिसर में लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ देश की अतिमहत्वपूर्ण संस्था है। जिसकी आपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं सांसद श्र...