15 से 18 जुलाई तक मिलेगा विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र
मुंगेर, जुलाई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग ने तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर द्वितीय चरण के तहत काउंसिलिंग पूरी करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, जिन स्थानीय निकाय के शिक्षकों ने तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा जिनकी काउंसिलिंग बीते क्रमशः 18-19 मई एवं 26 मई को पूरी हो चुकी है, उन्हें सर्वप्रथम विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से आगामी 8 से 10 जुलाई के बीच नियुक्ति पत्र की प्रिंटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.