15 से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीजी सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जून से होगी। विवि का परीक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल एक से दो दिन में जारी किया जाएगा। परीक्षा में 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 25 जून तक चलेगी। सैद्धांतिक के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसका रिजल्ट जुलाई के प्रथम वर्ष में जारी होगा। इसके बाद सत्र 2024-26 के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू की जाएगी। पीजी सत्र 2024-26 की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी। यह भी पढ़ें- 15 से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.