15 से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, नौ दिनों तक होगी महाविद्याओं की आराधना
गोपालगंज, जुलाई 5 -- पंचदेवरी। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से 15 जुलाई को गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ होगा। यह नौ दिवसीय आध्यात्मिक पर्व 23 जुलाई तक चलेगा। इस बार गुप्त नवरात्रि कई दुर्लभ एवं अत्यंत शुभ ज्योतिषीय संयोगों में प्रारंभ हो रही है, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है।
विशेष ज्योतिषीय संयोग प्रतिपदा के दिन पुष्य नक्षत्र, हर्षण योग, वज्र योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग का एक साथ संयोग बनने से साधना, जप, तप, हवन, मंत्र सिद्धि और देवी उपासना का विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसे संयोग वर्षों बाद बनते हैं और इन दिनों की गई आराधना से साधकों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। आचार्य पंडित आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र, मंत्र और शक्ति उपासना का पर्व माना जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.