संभल, जून 2 -- भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की बैठक सोमवार को शहर पतंजलि चिकित्सालय गोपाल धर्मशाला पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार द्वारा लगाए जाने वाले सात दिवसीय योग शिविर को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन ने बताया कि यह सात दिवसीय योग शिविर 15 से 21 जून तक शहर के शंकर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों को उनके रोगों और शारीरिक समस्याओं के आधार पर विशेष योगाभ्यास व प्राणायाम सिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- हिन्दू जागरण मंच ने चलाया सफाई अभियान बैठक में संगठन को मजबूत करने और योग शिविर में ल...