गाजीपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा। यह अभियान 15 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई तक चलाया जाएगा। 31 दिन में लगभग दो लाख पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। चार महीने से अधिक उम्र के सभी पशुओं को मुफ्त टीका लगायेगा। पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण करेगी।विभाग की ओर से हर वर्ष पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। खुरपका-मुंहपका रोग एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है। यह खुरों वाले पशुओं जैसे- गाय, भैंस, भेंड़, बकरी और सूअर में होता है। इससे पीड़ित पशुओं को तेज बुखार आता है। मुंह से लार बहती रहती है। मुंह और खुरों पर छाले और घाव बन जाते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर पशु की मौत हो जाती है। इस रोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.