15 से जैन मंदिरों में गूंजेगा दशलक्षण धर्म का संदेश
मेरठ, सितम्बर 3 -- भाद्रपद मास के आगमन के साथ ही जैन समाज के सबसे पवित्र और आत्मशुद्धि के पर्व दशलक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के जैन मंदिरों में इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। दिगंबर जैन समाज में इस वर्ष दशलक्षण पर्व 15 सितंबर से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। पंचांगों में तिथि भेद के कारण इसकी शुरुआत 16 सितंबर से मानी जा रही है। दशलक्षण पर्व को पर्युषण पर्व भी कहा जाता है। पर्युषण का अर्थ है परि अर्थात चारों ओर से धर्म की आराधना। यह पर्व केवल बाहरी धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का अवसर माना जाता है। इन दस दिनों में श्रद्धालु क्रोध, मान, माया और लोभ जैसी कषायों को कम करते हुए आत्मा के स्वाभाविक गुणों को जागृत करने का प्रयास करते हैं。
दस दिनों में दस धर्मों की आराधना दशलक्षण पर्व के दौरान जैन धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.