चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- चक्रधरपुर ।विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा पुरी रथयात्रा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों से तीन जोड़ी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। रथयात्रा के दौरान चलेंगी ये ट्रेनें

राउरकेला से ट्रेन ट्रेन नबंर 08331/08332 झारसुगुड़ा होकर चलने वाली राउरकेला पुरी राउरकेला रथयात्रा स्पेशल राउरकेला से 15 जुलाई और 23 जुलाई 2026 को 2-2 फेरे लगाएगी। वहीं पुरी से 17 और 25 जुलाई को 2-2 फेरे लगाएगी। 20 आईसीएफ कोच युक्त स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई को राउरकेला से 19.40 बजे खुलेगी और राजगांगपुर, गरपोस, बामड़ा, बागडीह, झारसुगुड़ा, संबलपुर यार्ड, अनुगुल, ढेंकानााल, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा में रुकती हुई 9.45 बजे पुरी पहुंचेगी। उसी प्रकार पुरी- राउरकेला रथयात्रा स्पेशल पुरी से 03.00 बजे खुलेगी और इन्हीं स्टेशनों में रुकती हुई 15.55 ...