दुमका, जुलाई 11 -- काठीकुंड/प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण बैंक में कार्यरत दैनिक मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को दुमका लोकसभा सांसद नलीन सोरेन को ज्ञापन सौंपा। संघ का आरोप है कि 20 जून को बैंक प्रबंधक और नियोजन कंपनी को मांग पत्र सौंपा जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल या वार्ता नहीं हुई। जिससे दैनिक मजदूर में नाराजगी है।दैनिक मजदूर संघ के पदाधिकारी का कहना है कि बैंक और ठेका कंपनियों दोनों ही श्रम कानून के तहत निर्धारित जिम्मेदारियां का समुचित निर्वहन नहीं कर रही है। मजदूरों से आवश्यकता से अधिक काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें कुशल श्रमिको के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिलता है। कई मजदूर वर्षों से कार्यरत है, फिर भी उनके भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। संत की प्रमुख मांगों में दैनिक मजदूर का नियमितीकरण, कुशल मजदूर के बराबर ...