15 सूत्री मांगों को लेकर चंद्रगुप्त में 11 दिनों से चल रहा है धरना
चतरा, जून 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। जमीन के बदले सीसीएल से नौकरी, मुआवजा, बिजली,पानी और खनन कंपनी में रोजगार समेत 15 मांगों को लेकर स्थानीय रैयत पिछले 11 दिनों से चंद्रगुप्त में धरना पर बैठे हैं। ट्रांसपोर्टिग रोड छोटी बुकरू के पास गांव के रैयत अपनी मांगों को पिछले 26 मयी से आंदोलित है। इसकी सूचना जीएम पीओ और प्रशासन को देने के बाद भी किसी ने आजतक सुध नहीं लिया है। गांव की महिलाएं इतने भयभीत हैं कि नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो सोमवार से माइंस में कोल उत्पादन बंद कर देंगे। यह भी पढ़ें- चंद्रगुप्त कोल ट्रांसपोर्टिग रोड को भू-रैयतों ने किया अवरुद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.