मधुबनी, मई 7 -- संदीप कुमार मधुबनी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (प्रक्षेत्र) के आह्वान पर जे एम डी पी एल महिला महाविद्यालय के कर्मचारी इकाई संघ द्वारा बुधवार को कलमबंद हड़ताल की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।कर्मचारियों का कहना था कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की।कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.