पटना, अक्टूबर 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन शुरू होने से दो दिन पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर उनको 15 सीटें नहीं मिलती हैं तो उनकी पार्टी चुनाव ही नहीं लड़ेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दोनों प्रमुख दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मांझी ने अब सीधी धमकी दे दी है। जीतनराम मांझी लगातार 15 सीट मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को प्रांतीय दल की मान्यता दिलाना उनके लिए करो या मरो का सवाल बन गया है। मांझी ने पहले ही 15 सीट को करो या मरो बता रखा है और कहा था कि 15 सीटें नहीं मिलती है तो उनकी पार्टी 100 सीटों पर लड़ जाएगी। जीतनराम मांझी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा- "पहले मैंने कहा है। हमारा कोई डिमांड नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.