15 सितम्बर तक करें पंजीकरण
रायबरेली, अगस्त 31 -- रायबरेली। कौशल मिशन के जिला समन्वयक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से जुड़े 63 क्षेत्रों में 16 से 23 वर्ष तक व कुछ सेक्टरों में 26 वर्ष तक के इच्छुक एवं पात्र युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए 15 सितम्बर तक स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रतियोगिता चार चरणों में जनपद, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। किसी भी कौशल में रुचि रखने वाले युवक में पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए 15 सितम्बर तक करें पंजीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.