15 सितंबर से बिना पंजीकरण वाले डीलरों को चीनी बेच नहीं सकेंगी मिलें
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय चीनी के कारोबार में पारदर्शिता और बाजार में स्टॉक की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि 15 सितंबर से डीएफपीडी पोर्टल पर पंजीकृत और पिछले शुक्रवार को चीनी का स्टॉक घोषित करने वाले डीलरों को ही चीनी की बिक्री की जाए। विभाग के अनुसार अब तक देश भर में महज 5,045 डीलरों/इकाइयों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि बड़ी संख्या में डीलरों का पंजीकरण लंबित है।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देश खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशालय शुगर एंड वेजिटेबल ऑयल्स की ओर से 27 अगस्त को जारी पत्र में सभी चीनी मिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.