15 सितंबर तक सभी टेंडर पूर्ण कराने के निर्देश
हरदोई, जुलाई 20 -- हरदोई। विवेकानन्द सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर 15 सितंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए जिले में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सीवर प्रणाली एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.