देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। जिले के सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में पांच महत्वपूर्ण गतिविधियों में शत-प्रतिशत नामांकन नहीं कराने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा गोविंद राम जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को निर्धारित गतिविधियों में तत्काल शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार विद्यालयों में एपीएआर आईडी निर्माण, ईको क्लब नोटिफिकेशन, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर), प्रशस्त ऐप और एक पेड़ मां के नाम गतिविधियों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना है। समीक्षा में कई विद्यालयों द्वारा इन गतिविधियों में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाने पर विभाग ने नाराजगी जताई ह...