बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- 15 सितंबर तक मनेगा स्वच्छता पखवारा, स्कूलों को रोज देनी होगी गतिविधियों की रिपोर्ट शौचालय से लेकर टूटे फर्नीचर तक, स्कूलों को मिला सफाई का सख्त फरमान हर रोज शाम 7 बजे तक अपलोड करनी होगी तस्वीर, वरना जिम्मेदारी तय केंद्र का फरमान, सभी डीपीओ को भेजा गया स्वच्छता पखवारा का विस्तृत कार्यक्रम यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 17 को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियानस्वच्छता अभियान की रूपरेखा बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। स्कूलों में साफ-सफाई और स्वच्छता की आदतों को लेकर एक बार फिर सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर 1 से 15 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवारा मनाने का आदेश दिया है। इस अभियान के तहत 7-8 सितंबर को हैंड वॉश डे, 9-10 सितंबर को स्वच्छता सहभ...