15 सितंबर तक जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा: राजीव
बदायूं, अगस्त 3 -- बदायूं। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत जनपद में 15 सितंबर तक चरणबद्ध रूप से पावन कलश वंदन यात्रा आयोजित की जायेगी। जिसकी शुरुआत रविवार से हो गयी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पावन माटी से सुशोभित कलश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के विभिन्न मंडलों में पहुंचेगा। प्रत्येक मंडल में मंदिरों एवं आस्था स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश वंदन होगा एवं यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में भी पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश देगी। यह भी पढ़ें- चार अगस्त से कलश वंदन यात्रा का होगा शुभारंभ इसी क्रम में कलश वंदन अभियान की शुरुआत रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.