धनबाद, अप्रैल 17 -- शशि सिंह की तलाश में एक बार फिर धनबाद पुलिस ने उसके सरायढेला कोलाकुसमा इंडोरी गार्डेन स्थित 'पृथ्वी मेंशन' में छापेमारी की। कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में साढ़े 14 साल से फरार शशि को खोजने धनबाद और सरायढेला थाना की संयुक्त टीम बुधवार की आधी रात को पृथ्वी मेंशन पहुंची थी। धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार टीम की अगुवाई कर रहे थे। टीम में 35 से अधिक जवान व अफसर शामिल थे। हालांकि छापेमारी में शशि अपने घर पर नहीं मिला। शशि सिंह के पिता व बलिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामधीर सिंह विनोद सिंह हत्याकांड में ताउम्र की सजा काट रहे हैं। शशि सिंह सुरेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे पकड़ने के लिए हाईकोर्ट ने भी कई बार धनबाद पुलिस को निर्देश दिया है। सात दिसंबर 2011 को धनब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.