15 साल से फरार लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना की पुलिस ने सोमवार को 15 साल से फरार चल रहे लूटकांड के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपित गणेश सिंह उर्फ टुन्नी सिंह को पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह 15 साल से फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में लगी थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: आठ साल से फरार लूटकांड का आरोपित एकमा पुलिस के हत्थे चढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.