सराईकेला, जून 5 -- खरसावां,संवाददाता। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खरसावां के रामचंद्रपुर बस्ती निवासी केदार बोयपाई उर्फ फली के रूप में की गई है। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सरायकेला न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी केदार बोयपाई के खिलाफ 10 जुलाई, 2008 को खरसावां थाना में कांड संख्या दर्ज किया गया था। उसके विरुद्ध अवैध शराब बेचने के तहत केस दर्ज था। इस मामले में आरोपी पिछले 15 वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए र...