15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद! इस देश ने लागू किया नया नियम
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- फ्रांस ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। देश की संसद ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को आखिरी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही फ्रांस ऐसा कानून पारित करने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है। यह फैसला बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित नुकसान से बचाने और उनकी मेंटल हेल्थ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नए कानून के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए अकाउंट नहीं बना सकेंगे। इस कानून के प्रावधान 1 सितंबर, 2026 से लागू करने की योजना है। वहीं, इस तारीख से पहले बनाए गए मौजूदा अकाउंट्स को बंद करने के लिए प्लेटफॉर्म्स को चार महीने का एक्सट्रा समय दिया जाएगा। इसका मतलब है कि पुराने अंडर-15 अकाउंट्स पर बैन लगाने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.