15 साल से एक ही जगह पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग
रांची, जून 17 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर खूंटी सहित राज्यभर में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबी तैनाती से प्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका रहती है। मिश्रा ने ग्रामीण पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की असमानता, वर्दी भत्ता और राशन मनी की विसंगतियों को दूर करने तथा पुलिसकर्मियों पर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.