देहरादून, मार्च 9 -- उत्तराखंड सरकार के बजट में पेश किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में बीते करीब 15 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में तेज बढ़ोतरी हुई है। बजट दस्तावेज में जारी तुलनात्मक ग्राफ के अनुसार 2011-12 से लेकर 2025-26 तक राज्य के लोगों की औसत आय में लगभग तीन गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे ठीक-ठीक बताया जाए, तो कुल 2.7 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।15 साल में 2.7 गुना बढ़ी कमाई आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011-12 में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय करीब 100314 रुपये थी। वहीं ताजा अनुमान 2025-26 में यह बढ़कर 273921 रुपये तक पहुंच गई है। यानी करीब 173600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 15 साल में राज्य की औसत आय लगभग 2.7 गुना बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.