15 साल में खंडहर बना डॉ. अंबेडकर सामुदायिक केंद्र, ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
हरदोई, जून 20 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में कोथावा विकासखंड की ग्राम पंचायत शादीपुर के मजरा सिंहपुर में जनसुविधाओं के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया डॉ. अंबेडकर सामुदायिक केंद्र बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। करीब 15 वर्ष पहले निर्मित इस भवन की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां आमजन को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। रखरखाव के अभाव में भवन जर्जर होता जा रहा है और परिसर जंगल में तब्दील हो गया है। सामुदायिक केंद्र की बाउंड्रीवाल कई स्थानों पर टूटी हुई है। मुख्य गेट खस्ताहाल होकर क्षतिग्रस्त पड़ा है। कमरों में लगी लोहे की जालियां और दरवाजे टूट चुके हैं। परिसर में लगाया गया हैंडपंप भी बेकार पड़ा है। हैंडपंप के पास न तो प्लेटफॉर्म बनाया गया और न ही उससे पानी निकल रहा है।
सामुदायिक केंद्र की स्थिति सिंहपुर निवासी चंद्रहास, शिशुपाल समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.