15 साल बाद परिजनों से मिली मालती, छलक पड़े खुशी के आंसू
देवरिया, अक्टूबर 2 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव की रहने वाली मालती देवी करीब 15 साल बाद बुधवार की रात अपने परिजनों से मिलीं। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचीं मालती को देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मुंबई की एक संस्था की पहल पर उनकी पहचान होने के बाद सोशल वर्कर उन्हें लेकर भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां परिजनों ने पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें अपने साथ घर ले गए। रुस्तम बहियारी निवासी श्यामदेव यादव के इकलौते पुत्र छोटे लाल यादव की पत्नी मालती देवी करीब 15 साल पहले मानसिक स्थिति खराब होने के कारण अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर घर से चली गई थीं। उनके पीछे तीन बेटियां और एक बेटा घर पर ही रह गए थे। काफी दिनों तक परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.