15 साल बाद जहरखुरान ने कबूला जुर्म
बरेली, जुलाई 3 -- बरेली जंक्शन पर नशीले पाउडर के साथ 15 वर्ष पूर्व पकड़े गये बदायूं के जहरखुरान ने फ़ास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस ने 5 जून 2011 को दिन के साढ़े ग्यारह बजे प्लेटफार्म नंबर 5 से बदायू के थानाक्षेत्र मूसाझाग के चर्चित गांव सैजनी निवासी दिनेश को पचास ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। आरोपी दिनेश के गैरहाजिर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को दिनेश ने फ़ास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट ने दिनेश को सात माह 24 दिन की कैद और तीन हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.