15 साल पुराने डीसी बिल का हिसाब नहीं देने पर कार्रवाई की तैयारी
छपरा, जून 3 -- यमुनाचारी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर निलंबन व वेतन रोकने की अनुशंसा छपरा। विद्यालय के आधारभूत संरचना विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2005-06 एवं 2006-07 में प्राप्त राशि से संबंधित लंबित डीसी (डिटेल्ड कंटिजेंसी) विपत्र जमा नहीं करने के मामले में यमुनाचारी उच्च विद्यालय, दरियापुर के प्रधानाध्यापक-प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अजीत अमर हरिजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई, निलंबन तथा वेतन अवरुद्ध करने की अनुशंसा की है। जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा चयनित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आधारभूत संरचना विकास के लिए विभिन्न मदों में राशि उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.