हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 19 -- बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक ने 15 साल पहले मिले थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपने पूर्व शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी पुष्पेंद्र शर्मा करीब 15 वर्ष पहले क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में अध्यापक थे। उस समय गांव जसर का एक युवक उनका छात्र था। शिक्षक का कहना है कि पढ़ाई के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने कभी छात्र को थप्पड़ मारा था। उन्हें इस घटना की स्पष्ट याद भी नहीं है, लेकिन छात्र ने उस बात को वर्षों तक मन में रखा।थप्पड़ का बदला लेने के लिए बाइ...