15 साल की लड़की को पटना के गेस्ट हाउस ले गया लड़का, रात भर किया रेप; घर पहुंचते ही खुला राज
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 5 -- बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की से रेप का हैरान करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। 18 साल का एक लड़का, 15 साल की लड़की को शहर के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां दोनों रात भर रहे और इस दौरान आरोपी ने लड़की का रेप किया। जब लड़की अगले दिन सुबह अपने घर पहुंची, तो पूरे मामले का परिजन को पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। पीड़िता बीते कुछ महीने से आरोपी से संपर्क में थी, हालांकि उसके बारे में वह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रही है। पीड़िता के परिजन शुक्रवार को कोतवाली थाने में बच्ची से रेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते सोमवार की है। पीड़ित लड़की का परिवार पटना सिटी का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक कुछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.