15 सवारियां मिलीं बिना टिकट, दो टीआई सस्पेंड
बरेली, अगस्त 22 -- परिवहन निगम की हल्द्वानी रूट की बस में 15 सवारियां बिना टिकट पकड़ी गईं। लंबे समय से इस रूट की बसों में राजस्व कम मिल रहा था। सवारियों की भी शिकायतें थीं, परिचालक पैसे लेकर टिकट नहीं देते हैं। आरएम के नेतृत्व में टीम ने रात को बस यूपी 78 एलटी 5178 को चेक कर खेल पकड़ लिया। इस मामले में चालक-परिचालक की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। टीआई भानु और प्रदीप की भी भूमिका संदिग्ध मिली है। एमडी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या यूपी 78 एलटी 5178 बरेली से हल्द्वानी रूट पर संचालित होती है। कई दिनों से आरएम को शिकायत मिल रही थी। बस चालक-परिचालक टीआई के साथ मिलकर विभाग को चूना लगाते हैं। आरएम ने एआरएम को बस चेक कराने को कहा। टीम लगाई गई, लेकिन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.