श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- जमुनहा, संवाददाता। जमुनहा ब्लाक क्षेत्र में 84 ग्राम पंचायतों का कार्यभार केवल 15 ग्राम पंचायत सचिव संभाल रहे हैं। ऐसे में जहां एक ओर ग्राम पंचायत सचिव को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों को भी अपने कार्य के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। जमुनहा विकास क्षेत्र में ग्राम सचिवों की कमी से व्यवस्था बेपटरी चल रही है। ब्लाक क्षेत्र में कुल 84 ग्राम पंचायत हैं। जिसकी जिम्मेदारी महज 15 ग्राम सचिवों पर टिकी हुई है। इससे विकास कार्य तो प्रभावित होते ही हैं साथ ही ग्रामीणों के दैनिक जरूरी काम भी समय से नहीं हो पाते हैं। पंचायत सहायकों की तैनाती के बावजूद सचिव न होने से काम आगे नहीं बढ़ पाता है। यह भी पढ़ें- हड़ताल की मार से अंचल ठप ठहरी आम आदमी की जिंदगी ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.