घाटशिला, अप्रैल 7 -- घाटशिला, संवाददाता। 15 वें वित्त आयोग के योजना कार्य में तेजी लाने को लेकर सोमवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ युनिका शर्मा की देखरेख में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजु झा मौजूद थे। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पंचायत सचिव एवं कनिय अभियंताओं को बताया कि 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यो को लेकर सरकार की ओर से राशि उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में सभी पंचायत सचिव अपने अपने पंचायतों में जाकर योजना का प्रारूप बनाकर उसे शीघ्र चालु करें। साथ ही किसी कारण लंबित योजनाओं को भी शीघ्र पुरा करने का निर्देश दिया। राजू झा ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग के तहत पेवर्स ब्लॉक सड़क, जलमीनार, नाली, स्नान घाट समेत पंचायत के विकास और जनता से सीधी जुड़ी योजनाओं पर कार्य किया जा सकता है। बैठक के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.