विकासनगर, मई 13 -- ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने मंगलवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अभियान के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कुल 15 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान दो वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...