गौरीगंज, अप्रैल 5 -- गौरीगंज। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहे हिस्ट्रशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस का सफलता मिली है। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मानमती का पुरवा निवासी राम मनोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो वर्ष 1996 में दर्ज चोरी के एक मुकदमें में अभियुक्त है। लगभग 15 साल से वह फरार चल रहा था। पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने वांछित अभियुक्त राम मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.