जमुई, जून 8 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिछले 15 वर्षों से फरार महिला नक्सली को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी मदन कुमार आनंद ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन झाझा थाना के करमा गांव स्थित अपने मायके में आई हुई है। उन्होंने सूचना का सत्यापन करने के उपरांत गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया। टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी, जिला पुलिस की एसटीएफ टीम जिला आसुचना इकाई को शामिल किया। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने सूचना के आधार पर करमा गांव स्थित उसके घर की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान उक्त महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सरिता सोरेन पर चकाई थाना कांड संख्या 20/2010 दर्ज है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.