रांची, मार्च 1 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना पुलिस ने रविवार को चलाये गए समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटियों में अड़की थाना कांड संख्या 14/11 के आरोपी गोपोल निवासी रॉबर्ट मुंडा एवं अड़की थाना कांड संख्या 21/11 के आरोपी कुटुम्बदा बिरबांकी निवासी मनसिद नाग उर्फ एसी मनसिद शामिल हैं। रविवार को ही दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने वाले टीम में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, एसआई कुन्दन कुमार समेत अड़की थाना के सशस्त्र बल जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...