प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के फतूहाबाद मोहल्ला निवासी राम कुमार धुरिया पुत्र छोटेलाल धुरिया 15 वर्ष पूर्व अपने भाई राजू के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने पटना बिहार गया था, वहीं से अचानक लापता हो गया। उसकी तलाश के बाद थक हारकर परिजन उसको भूल चुके थे। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि राम कुमार राजस्थान के मानवसेवा आश्रम में रह रहा है। परिजनों ने मानव सेवा आश्रम के संचालक जिगर से फोन कर पूरी बात बताई तो वह बोला आपका बेटा है तो आओ ले जाओ। परिजनों में 15 वर्ष से लापता बेटे के जीवित होने की जानकारी मिलते ही खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- 10 सेकंड की वायरल रील ने 9 साल से खोये बेटे को परिवार से मिलाया, घर पहुंचने पर लगा बड़ा सदमा परिजन राम कुमार को लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गए।

हिंदी...