15 वर्षों की सेवाओं के बाद रमेश कुमार को भावभीनी विदाई
सहारनपुर, जून 26 -- सरसावा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देकर समाज सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने छात्रों से शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल टापराना तथा संचालन मेघपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर समिति से जुड़े शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।मेवालाल गौतम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.