15 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- शमसाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को डरा, धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित दरिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 4 अक्तूबर को सुबह उसकी नाबालिग 15 वर्षीय पुत्री घर से शौच को निकली थी। तभी पहले से घात लगाये पंकज बेटी को बहला फुसलाकर और डरा धमकाकर अपने पास ले गया और पंकज ने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म का जघन्य कृत्य किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के मुताबिक पूर्व में भी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपित पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच दरोगा सचिन सिंह को दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.