औरैया, सितम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत करता था। आरोप है कि एक सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- घर से 15 वर्षीय किशोरी लापता, दो युवकों पर ले जाने का आरोप पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पिता की तहरीर ...