15 वर्षीय किशोरी लापता, दो युवकों पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब दो बजे किशोरी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुजेश और सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.