बांदा, सितम्बर 29 -- नरैनी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का विवरण नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने 28 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 24 सितंबर को गणेश पंडाल मे आरती देखने गई थी, वहां मौजूद दो लड़के रामहित कुशवाहा व सज्जन कुशवाहा निवासी ग्राम पिष्टा, वह पप्पू कुशवाहा के यहां रिश्तेदारी मे आये थे। वह उसकी बेटी को पहचानते थे और वहां पर बेटी से कहने लगे कि चलो आपकी दीदी ने बुलाया है, इस बहाने बहला फुसलाकर बेटी को अपनी बाइक में बीच में बैठा लिया और बेटी को करतल स्थित रावण पहड...