दुमका, अप्रैल 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। 15 वर्षीय किशोरी को अपहरण करने के मामले में दुमका के नगर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के कुंडा थाना अन्तर्गत गौरीपुर पंचायत के कोड़ाडीह गांव से युवक पंकज कुमार को गिरफ्तार किया और दुमका ले आई है। यह कार्रवाई किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने की है। किशोरी मूलरूप से रामगढ़ थाना अन्तर्गत एक गांव की निवासी है। किशोरी के पिता सपरिवार शहर के रसिकपुर मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहते है। 30 फरवरी को बेटी ने यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने एक सहेली के घर जा रही है, जो देर शाम तक वापस लौटकर नहीं आई। परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। सहेली के घर भी परिजन बेटी की तलाश करने के लिए पहुंचे, पर वहां से पता चला कि वह शाम को घर के लिए निकल गई थी।खोजबीन के दौरान पता चला कि देवघर जिला के कुंडा थाना अन्तर्गत कोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.