15 वर्षीय किशोरी का अपहरण, कानपुर के युवक समेत दो पर मुकदमा
रामपुर, जून 2 -- केमरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से साप्ताहिक बाजार गई 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक अपने साथी संग बाइक से अपहरण कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कानपुर के युवक और उसके साथी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गठित कर अपहृत किशोरी की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
घटना का विवरण केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। कानपुर जनपद का रहने वाला विशाल भी अपने परिवार के साथ वहीं पर मजदूरी करता था, जिसके चलते उसकी पहचान ग्रामीण के परिवार से हो गई थी। बीते पांच मई को ग्रामीण अपने परिवार को लेकर हिमाचल प्रदेश से केमरी क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव आया हुआ था। आरोप है कि 24 मई को उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.