वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने प्रदेश के विभिन्न डिस्कॉम में तैनात 87 लेखाकार का प्रमोशन करते हुए सहायक लेखाधिकारी बना दिया है। इसमें पूर्वांचल-डिस्कॉम के 15 लेखाकार शामिल हैं। वहीं, प्रोन्नत होने वाले कई लेखाकार पर विभागीय जांच चल रही है। जांच के घेरे में आये लेखकार वर्तमान में वितरण और सिविल विभाग में तैनात हैं। इन पर गलत तरीके से बिल संशोधन, बिना जांच किये जीएसटी का भुगतान किये जाने के जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पावर कारपोरेशन की ओर से जारी सूची के अनुसार लेखाकर राकेश पुरी, दीपक सिंह,चंद्रशेखर यादव, अरविंद कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार राय, पंकज श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, शीतल प्रताप सिंह, लाल बहादुर सरोज, अजय कुमार मौर्या, शरद शेखर, ओम प्रकाश जायसवाल, चरण प्रताप यादव ...